प्राण साहब जैसा ना था, है और ना होगा..
बॉलीवुड के बेहतरीन खलनायक और नायाब अदाकार प्राण को दादा साहब फाल्के सम्मान के लिए चुना गया है। एक ऐसा खलनायक जो कि नायक से ज्यादा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता था, जिसकी फोटो पोस्टर पर देखकर लोग सरेआम उसको गालियां देते थे, जिसकी आवाज में वो दम था, जिसे लोग सुनने के लिए हरपल बेकरार रहते थे और जब वह चरित्र अभिनेता के रूप में परिवर्तित हुआ तो लोगों ने उन्हें गले लगा लिया।
प्राण को फाल्के सम्मान से सम्मानित किये जाने पर जहां बॉलीवुड खुश है वहीं दूसरी ओर आम लोग भी इस बात से काफी प्रसन्न हैं। कुछ लोगों ने वनइंडिया से बात की और कहा कि प्राण साहब को यह सम्मान देर से मिला लेकिन मिल गया, यह बड़ी बात है। प्राण जैसा ना कोई था, है और ना ही होगा। वह बेहतरीन कलाकार हैं। प्राण साहब को हमारी ओर से बहुत बहुत बधाई।

अब आप बताइये कि महान कलाकार प्राण की कौन सी फिल्म आप बार-बार देखना चाहते हैं और क्यों? अपनी बात नीचे लिखे कमेंट बॉक्स कीजिये।


Click it and Unblock the Notifications