सम्मान पाकर गदगद और भावुक हुए प्राण
बॉलीवुड के जिंदादिल खलनायक प्राण को सूचना एंव प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने घर जाकर दादा साहब फाल्के अवार्ड दिया, जो अपने आप में एक खास बात है। जिसे पाने के बाद 93 साल के प्राण काफी खुश हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अवार्ड पाते समय प्राण साहब की आंखें खुशी से छलक उठीं। प्राण साहब ने सम्मान के लिए भारत सरकार औऱ देश के लोगों का तहे दिल सम्मान करते हैं।
मालूम हो कि प्राण साहब की सेहत इन दिनों काफी खराब चल रही है जिसके कारण वह पिछले सप्ताह दिल्ली में आयोजित 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाये थे।

यह अपने आप यह एक खास बात है कि जब किसी कलाकार को उसके घर पर फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया है। मालूम हो कि बॉलीवुड के बेहतरीन खलनायक और नायाब अदाकार प्राण को दादा साहब फाल्के सम्मान के लिए चुना गया था एक ऐसा खलनायक जो कि नायक से ज्यादा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता था।
प्राण को फाल्के सम्मान से सम्मानित किये जाने पर जहां बॉलीवुड खुश है वहीं दूसरी ओर आम लोग भी इस बात से काफी प्रसन्न हैं। कुछ लोगों ने वनइंडिया से बात की और कहा कि प्राण साहब को यह सम्मान देर से मिला लेकिन मिल गया, यह बड़ी बात है। प्राण जैसा ना कोई था, है और ना ही होगा। वह बेहतरीन कलाकार हैं। प्राण साहब को हमारी ओर से बहुत बहुत बधाई। हमारी पूरी टीम भी बेहतरीन अदाकार प्राण साहब को बहुत-बहुत बधाई देती है।


Click it and Unblock the Notifications











