प्राण बिल्कुल स्वस्थ्य, कृप्या अफवाहों पर ध्यान ना दें।

प्राण को पिछले हफ्ते ही सांस लेने में समस्या के चलते मुंबई के लीलावती अस्पता में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार "वो अभी भी अस्पताल में हैं। और पहले से काफी बेहतर हैं।" नवंबर 16 को लीलावती अस्पताल में भर्ती किये गये प्राण अस्पताल में सिर्फ अपने रेगुलर चेकअप के लिए आए थे। फिर उनके घरवालों ने मीडिया से बताया कि वो ठीक हैं और जल्द ही वापस घर आएंगे। लेकिन कल यानी 22 नवंबर को लोगों ने प्राण की नाजुक हालत की अफवाह उड़ानी शुरु कर दी। यही नहीं बल्कि कुछ लोगों ने तो प्राण को श्रृद्धांजलि तक दे दी।
लोगों की इन अफवाहों से बॉलीवुड एक्टर अमिताभ भी काफी आहत हुए हैं उन्होंने ट्विटर पर लिखा है मीडिया बिना सच की जांच किये कुछ भी लिख देती है। ये जानकर उन्हें काफी दुख हुआ कि प्राण की तबियत काफी नासाज है और वो प्राण से मिलने अस्पताल पहुचे तो उन्हें सिर्फ साधारण बुखार था और कुछ नहीं। उन्होंने कहा मीडिया को इन सब झूठे बयानों से बचना चाहिए उनके इस तरह के बयानों से उनके फैन्स को धक्का लग सकता है।
92 साल के एक्टर प्राण बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर विलेन एक्टरों में से एक हैं। उन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर में लगभग 350 फिल्मों में काम किया है। उनकी हिट फिल्मों में खानदान, औरत, भाई-बहन, जिस देश में गंगा बहती है, हाफ टिकट, उपकार, पूरब और पश्चिम, डॉन और जंजीर मुख्य हैं। उन्हें भारतीय गवर्नमेंट की तरफ से पद्म भूषण की उपाधी भी दी गयी है।


Click it and Unblock the Notifications