खलनायक प्राण सांस की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड के बीते जमाने के मशहूर खलनायक प्राण की हालत खराब है उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है हालांकि उनके परिवार वाले तो यही कह रहे हैं कि प्राण की हालत ठीक है लेकिन वो शुक्रवार से अस्पताल में भर्ती है। परिवार वालों की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि प्राण पूरी तरह से ठीक हैं।
92 वर्ष के पद्म भूषण से सम्मानित प्राण जैसा खलनायक बॉलीवुड में दूसरा कोई नहीं हुआ। कितने सितारे आये गये लेकिन प्राण का मुकाबला कोई नहीं कर पाया है। दर्जनों फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले फिल्म उपकार से चरित्र किरदार निभाने शुरू किये और उस में भी अपना लोहा मनवाया।



Click it and Unblock the Notifications