प्राण अस्पताल में भर्ती, देखने पहुंचे अमिताभ
मुंबई। जंजीर फिल्म का गीत, "यारी है ईमान मेरा यार मेरी जिंदगी..." आपके कानों में आज भी गूंजता होगा। इसी यारी को निभाने के लिये अमिताभ बच्चन मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे, जब अभिनेता प्राण की तबियत खराब होने की खबर आयी। अमिताभ ने अस्पताल पहुंच कर उनके हाल लिये और उनके पास थोड़ा समय बिताया। लौटने के तुरंत बाद बिग बी ने अपने ब्लॉग पर प्राण के हाल की जानकारी लोगों को दी।
अमिमाभ ने कहा कि सजर्री के बाद प्राण की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई थी, जिस वजह से उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें आईसीयू में रखा गया, लेकिन अब वो पहले से ठीक हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो जल्द ठीक हों।

अमिताभ ने अपने टंबलर ब्लॉग पर लिखा, "मेरे वरिष्ठ सहयोगी प्राण आईसीयू में भर्ती हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। उनकी श्वासनली की सर्जरी की गई है, वे फिलहाल बोलने की हालत में नहीं हैं। मैं जब उनसे मिलने गया और मैंने कुछ कहा, तो उन्होंने मुझे देखा, लेकिन पहचान नहीं पाये।"
92 वर्ष के प्राण ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन के रोल किये हैं। उनकी फिल्म ब्रह्मचारी, जंजीर, कर्ज और डॉन काफी चर्चित रहीं।


Click it and Unblock the Notifications











