प्राण को अवॉर्ड मिलने पर बॉलीवुड खुश

अमिताभ बच्चन जो कि प्राण के साथ कई फिल्में कर चुके हैं और साथ ही उनके अच्छे दोस्त भी हैं ने सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के जरिये प्राण के ढ़ेर सारी बधाइयां देते हुए और अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा है "प्राण साहब को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई है। वह सही में हकदार हैं। एक सच्चे सज्जन और एक महान मित्र। निरंतर उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना और बहुत-बहुत बधाई। प्राण साहब और मैंने कई फिल्मों में एक काम किया है। वह सेट पर एक अच्छे सहकर्मी, अनुशासित, समय के पाबंद और काफी पाबंद होते थे।"
अमिताभ बच्चन के अलावा हेमा मालिनी, कुणाल कोहली ने भी प्राण को इस अवॉर्ड मिलने की ढ़ेर सारी बधाईयां दी हैं। प्राण के फैन्स ने भी प्राण को इस अवॉर्ड मिलने की काफी खुशी जाहिर की है। हेमा मालिनी ने लिखा है "प्राण साहब के किरदार, कंपोसर और साहस ने उन्हें ये सफलता दिलाई है। बधाई हो प्राण साहब।" कुणाल कोहली ने लिखा है "प्राण साहब बतौर विलेन एक ऐसे किरदार हैं जिनके नाम पर लोग अपने बच्चों को नाम रखते हैं। मनोज कुमार ने उनके विलेन के किरदारों को हटाकर उन्हें उपकार फिल्म में पॉजिटिव किरदार में दिखाया था।"


Click it and Unblock the Notifications