बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्राण का निधन
बॉलीवुड के जाने माने विलेन प्राण ने 12 जुलाई को करीब 8 बजकर 30 मिनट पर मुंबई के लीलावती अस्पताल में आखिरी सांसे लीं। प्राण बॉलीवुड के एक बहुत ही मशहूर विलेन थे। प्राण साहब की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे है। प्राण साहब पिछले कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। प्राण हर किसी के काफी करीबी थे भले ही परदे पर उनके किरदार निगेटिव शेड्स लिये रहते थे लकिन असल में प्राण साहब बहुत ही जिंदादिल इंसान थे। प्राण बॉलीवुड में हर किसी के करीबी रहे हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर बॉलीवुड के हर एक बड़े एक्टर के साथ प्राण ने काम किया है और उनके किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
प्राण ने अपने करियर की शुरुआत खानदान फिल्म से बतौर रोमांटिक एक्टर की थी। इसके बाद प्राण ने और भी कई फिल्में की जिसमें उनके रोमांटिक किरदार रहे लेकिन सबसे ज्यादा प्राण की पहचान उनके निगेटिव और विलेन के किरदार से हुई। प्राण ने बॉलीवुड में लगभग 350 फिल्में की हैं। इन फिल्मों में से कई फिल्मों के लिए प्राण को बेस्ट विलेन का अवॉर्ड भी मिला और साथ ही प्राण को बॉलीवुड के एक बेहतरीन विलेन और एक्टर के रुप में जाना जाने लगा। प्राण को हाल ही में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था।

प्राण ने काफी समय सारे निगेटिव किरदार निभाने के बाद अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर में अमिताभ के गहरे दोस्त का किरदार निभाया था और उस फिल्म में प्राण के किरदार को काफी सराहा गया। प्राण को उपकार, आंसू बन गये फूल, बेइमान के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। साथ ही साल 1997 में प्राण को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट का अवॉर्ड भी मिला था। प्राण का निधन आज मुंबई के लीलावती अस्पताल में रात के करीब 8 बजकर 30 मिनट पर हुआ। प्राण हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











