बॉलीवुड का प्राण हॉस्पिटल में, दुआओं का दौर शुरु
बॉलीवुड के जाने माने खलनायक प्राण सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती किये गये हैं। इस वक्त प्राण को मुंबई के लीलावती अस्पताल में रखा गया है और बताया जा रहा है कि उनकी हालत पहले से बेहतर है। लेकिन इसके बावजूद साल बॉलीवुड जिस बुरी स्थिति से गुजर रहा है उसे देखकर हर कोई दिल से दुआ कर रहा है कि प्राण जल्द से जल्द ठीक होकर वापस अपने घर पहुंच जाएं।
बताया गया कि प्राण अपने रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल में गये थे और चेकअप के दौरान ही उनकी तबियत को लेकर काफी मुश्किलें सामने आईं तो उन्हें उसी वक्त एडमिट कर लिया गया। प्राण की उम्र इस वक्त 92 है और अगले दो महीनों बाद उनका जन्मदिन है और तब को पूरे 93 साल के हो जाएंगे। प्राण ने एक बहुत ही सम्मानीय और बेहतरीन जिंदगी जी है। बॉलीवुड में तो वो सबके प्रिय खलनायक हैं। उन्होंने डॉन, जंजीर, औरत, खानदान, हाफ टिकट जैसी कई हिट फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई है।
2001 में प्राण को हिन्दी सिनेमा में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म भूषण उपाधी से नवाजा गया था। फिल्हाल प्राण के परिवार वालों का कहना है कि वो अब बेहतर हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। लेकिन फिर भी ट्विटर से लेकर फेसबुक तक पर हर कोई प्राण की बेहतरी की दुआ कर रहा है। आइये दिखाते हैं प्राण की बेहतरी की दुआ करते लोगों की दुआएं।


Click it and Unblock the Notifications