सोमवार को होगा प्राण साहब का चौथा और शांति सभा!
प्राण साहेब के निधन के बाद से पूरा बॉलीवुड उनके जाने का गम मना रहा है। सोशल मीडिया पर तो प्राण के निधन के बाद से ही लोगों ने शोक जताना शुरु कर दिया था। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी ट्विटर के जरिये प्राण के निधन पर शोक जताया। अब प्राण साहब का चौथा और शोक सभा सोमवार को मुंबई के धान पतोहर गुरुद्वारा में होगा। खबर के अनुसार प्राण साहब का चौथा शाम के करीब 5 बजे शुरु होगा। इस चौथे में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की खबर है।
12 जुलाई को रात करीब 8:30 बजे प्राण साहब ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में आखिरी सांसे ली थीं। प्राण के जाने के बाद अमिताभ बच्चन जो कि प्राण के बेहद करीबी थे ने कहा कि आज उन्होंने अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया। प्राण साहब के कई किरदार हैं जो कि आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। प्राण साहब के निगेटिव किरदारों ने भी लोगों के दिलों में अपने लिये प्यार जगाया था। फिल्म जंजीर में जब वो अमिताभ बच्चन के करीबी दोस्त के रुप में सबसे सामने आए तो उनके उस किरदार को देखकर तो हर किसी का दिल खुश ही हो गया। अपने निगेटिव किरदारों में भी प्राण ऐसे जानडाल देते थे कि लोग उनसे नफरत करने लगते थे।
लेकिन उनके पॉजिटिव रोल्स को देखकर लोग उनसे प्यार भी करने लगते थे। प्राण अपने नाम की ही तरह कइयों के प्राण ही थे। प्राण से मिलने के बाद लोग उनके फैन हो जाते थे उनसे प्यार करने लगते थे। अपने आखिरी समय में भी एक बार वो मीडिया को इंटरव्यू देने के लिए राजी हो गये थे हालांकि बाद में वो इंटरव्यू कैंसिल हो गया लेकिन प्राण जैसे बेहतरीन इंसान और एक्टर की कमी हमेंशा लोगों को सताएगी। प्राण जातेजाते लोगों की आंखों में अपने लिये आंसू जगा गये हैं। वो मरकर भी अपने किरदारों में लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











