अजय देवगन की 'गोलमाल 4'.. ये दमदार एक्टर होंगे विलेन.. FINAL है!
रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन से एक और नया नाम जुड़ गया। फिल्म में नेशनल अवार्ड सम्मानित एक्टर प्रकाश राज विलेन बनेंगे।
रोहित शेट्टी की धमाकेदार सीरिज फिल्म गोलमाल की अगली कड़ी 'गोलमाल अगेन' अब फ्लोर पर आने को तैयार है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धीरे धीरे फिल्म के कास्ट का नाम रिवील किया जा रहा है। हाल ही में फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा, तब्बू और नील नितिन मुकेश को फाइनल किया गया था।
[बैक टू बैक 100 करोड़ी देने की तैयारी में अजय देवगन.. एक और फिल्म FINAL!]
बहरहाल, अब फिल्म से नया नाम भी जुड़ चुका है। यह नाम है- प्रकाश राज। जी हां, नेशनल अवार्ड सम्मानित यह एक्टक फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे। हालांकि यह किरदार भी कॉमेडी से भरपूर होगा। लेकिन अजय देवगन से ये टक्कर लेते दिखेंगे।

प्रकाश राज के अनुसार गोलमाल अगेन की स्क्रिप्ट ऐसी है कि पूरी फिल्म में दर्शक ठहाके लगाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं और रोहित काफी सालों से एक साथ काम करना चाह रहे थे। लिहाजा, इस ऑफर पर मैंने तुरंत हामी भर दी।
बॉलीवुड के मजेदार विलेन, जिन्हें आज भी नहीं भूल पाएं हैं हम-


Click it and Unblock the Notifications