सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू में हो गई इस साउथ के विलेन की एंट्री? धमाकेदार खबर!
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और उनमें से एक फिल्म है मिशन मजनू। फिल्म निर्माता शांतनु बागची इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म में सिद्धार्थ एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखेंगे। लेकिन इस फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि सिद्धार्थ के सभी फैंस को काफी पसंद आने वाली है। पता चला है कि इस फिल्म में साउथ के विलेन की एंट्री हो गई है।
हम बात कर रहे हैं अभिनेता प्रकाश राज की। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो सिंघम और दबंग में धमाका कर चुके प्रकाश राज इस में नजर आएंगे। हालांकि इस बात को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। प्रकाश राज एक शानदार कलाकार हैं जिन्होने कई भाषाओं में काम किया है और अपने अभिनय से लगभग सभी का दिल जीता है।

मिशन मजनू
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म मिशन मजनू का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज किया गया था। इस लुक के सामने आते ही ये काफी ज्यादा चर्चा में आ गई है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म 'शेरशाह' में परमवीर च्रक विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

इंतजार कर रहे हैं
इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी और इस फिल्म के बाद उनको काफी बड़ी पहचान मिली थी।
शाहरुख खान की 'माई नेम इज खान' ने पूरे किए 11 साल, करण जौहर ने लिखा शानदार पोस्ट


Click it and Unblock the Notifications











