..................... Prakash raj troll Raghav Chadha for joining BJP bollywood actor makes fun of parineeti chopra husband - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड अभिनेता ने उड़ाई की परिणीति के पति की खिल्ली- पुलिस छोड़कर दाऊद इब्राहिम गैंग में शामिल 'राघव चड्डी'

Prakash Raj On Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के पति और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा इन दिनों आप से बीजेपी में दल बदल करने को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर जहां हर तरफ उनका आलोचना हो रही है तो वहीं तमाम बड़े सेलिब्रिटी भी उनपर कमेंट कर रहे हैं। अस कड़ी में अब दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज का नाम भी जुड़ गया है।

Prakash Raj On Raghav Chadha

राघव चड्ढा को लिखा राघव चड्डी

प्रकाश राज ने राघव चड्ढा को लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं राघव चड्ढा के नाम को उन्होंने राघव चड्डी तक लिख दिया है।

प्रकाश राज ने किया ये ट्वीट

प्रकाश राज के ट्वीट की बात करें तो उन्होंने लिखा, "मैं पुलिस फोर्स छोड़ रहा हूं क्योंकि ये क्राइम के खिलाफ लड़ने की अपनी मूल वैल्यू से हट चुके हैं इसलिए अब मैं दाऊद इब्राहिम को ज्वाइन कर रही हूं"- राघव चड्डी। प्रकाश राज ने एक्स पर ये पोस्ट करते हुए लिखा- #जस्टआस्किंग।

राघव चड्ढा को 10 लाख लोगों ने किया अनफॉलो

सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा को एक और झटका लगा है। ये झटका राघव को उनके यंग फैंस की ओर से लगा है। दरअसल, आप छोड़ने और बीजेपी ज्वाइन करने के ऐलान के बाद राघव के अभी तक सोशल मीडिया पर एक मिलियन फॉलोअर्स कम हो चुके हैं। यानी महज 24 घंटे से भी कम समय में लगभग 10 लाख लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है. सोशल मीडिया पर #unfollowRaghavChadha ट्रेंड कर रहा है, और युवा मतदाता इसे 'धोखा' बताकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X