'भाग मिल्खा भाग' में काम करने के लिए पैसे देने के लिए भी तैयार थे प्रकाश
मुंबई। 'वांटेड' और 'सिंहम' जैसी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रकाश राज आने वाली फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में एक आफिसर की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। यह फिल्म राकेश ओम प्रकाश मेहरा की है। जिसमें मुख्य भूमिका फरहान अख्तर निभा रहे हैं।
यह पहला मौका है जब प्रकाश हिंदी फिल्मों में एक सकारात्मक भूमिका कर रहे हैं। उनका रोल एक ऐसे आफिसर का है जो कि लड़कों को अनुशासन में रहने का प्रशिक्षण देता है और उन्हें सैनिक बनने की प्रेरणा देता है।
ओम प्रकाश मेहरा ने अभिनेता प्रकाश राज की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक कमाल के अभिनेता हैं, जब उन्होने स्क्रिप्ट सुनी तो उन्होने मुझसे कहा कि इस फिल्म में काम करने के लिए उन्हें कितने पैसे देने होंगे?
फिल्म के निर्माता और निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा है। फिल्म की स्क्रिप्ट प्रसून जोशी ने लिखी है, फिल्म के 12 जुलाई तक रिलीज होने के आसार हैं।


Click it and Unblock the Notifications












