लॉकडाउन में आम बेच रहा है प्रकाश राज का बेटा- सिंघम विलेन ने साझा की तस्वीर
देश में इस समय चल रहे लॉकडाउन को लेकर सारे कलाकार इस समय घरों में हैं किसी तरह की ना तो शूटिंग हो रही है और ना ही फिल्म रिलीज की जा रही है। ऐसे में साउथ और बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रकाश राज के बेटे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनके बेटे आम के बगीचे में आम के ढेर के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैँ। बता दें कि प्रकाश राज के बेटे का नाम वेदांत है और इस क्यूट आम वाले को देखकर आप निश्चित ही मुस्कुराने लगेंगे।
बता दें कि वेदांत को आम बेचते देख इस तस्वीर को प्रकाश राज ने पोस्ट किया है। इस तस्वीर साझा करते हुए प्रकाश राज लिखते हैं.. मेरा बेटा, आम बेचने वाला। हमारे फार्म पर प्रकृति से बातचीत में व्यस्त है, घर पर रहें और सुरक्षित रहें। यह समय भी गुजर जाएगा।"

प्रकाश राज इस दौरान काफी खुश लग रहे हैं। प्रकाश राज अक्सर अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर किसी ना किसी तरह की फोटो या वीडियो साझा करते रहते हैं।
कुछ समय पहले उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनो गाय के बछड़े के पास खड़े थे और प्रकाश राज ने कहा था कि वेदांत उससे दोस्ती करने आया है।
प्रकाश राज की वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अक्सर किसी ना किसी शानदार फिल्म का हिस्सा बनते रहते हैँ। सलमान खान की दबंग 2 या फिर अजय देवगन की सिंघम.. प्रकाश राज ने दमदार अदाकारी से सबका दिल जीत लिया है।


Click it and Unblock the Notifications