Prakash Raj- 'सनातन धर्म डेंगू की तरह है'- प्रकाश राज के बयान से मचा बवाल, कर्नाटक में ऐसे..

prakash raj

साउथ और हिंदी फिल्मों के शानदार कलाकार प्रकाश राज एक बार फिर से अपने विवादित बयानों को लेकर खबरों का हिस्सा है। उन्होने इस वक्त सनातन धर्म को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

दरअसल प्रकाश राज ने सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के मंत्री और सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि द्वारा दिए गए विवादित बयान को दोहरा दिया है और ये उनके लिए काफी मुसीबत को लेकर आया है। प्रकाश राज का भी कहना है कि सनातन धर्म रुकना चाहिए क्योंकि ये डेंगू बुखार की तरह है।

जी हां, उन्होने कहा, धार्मिक जुलूस में युवा तलवार लेकर चलते हैं। यह देखकर मुझे सचमुच दुख होता है। इस उम्र में उनको रोजगार और अपने सपने सच करने को लेकर सोचना चाहिए। मुझे इस बात को लेकर दुख है कि किसने उनके दिमाग में गंदगी भर दी है।

प्रकाश राज यही नहीं रुके बल्कि उन्होने कहा कि, एक 8 साल का बच्चा है और उसको सनातन के साथ जोड़ रहे हैँ। ये बात किसी तरह से सही नहीं है। ये सच में किसी डेंगू बुखार की तरह ही जिसको खात्मा बहुत जरूरी है। हम कौन से देश में जी रहे हैं.. बीआर अंबेडकर के कारण अस्पृश्यता अवैध हो गई लेकिन मानसिकता में बदलाव नहीं है।

बयान के बाद विरोध

प्रकाश राज के इस बयान के बाद बवाल मचा हुआ है और उनको कई जगहों पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उनके इस कथित 'हिंदू विरोधी' बयान के बाद कर्नाटक के कलबुर्गी की उनकी यात्रा से पहले कुछ हिंदू समर्थकों के द्वारा उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाने के बाद प्रकाश राज विवाद में आ गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, काले कपड़े पहने प्रदर्शनकारियों ने अभिनेता के खिलाफ नारे लगाए और काले झंडे भी लहराए। हालांकि प्रकाश राज का इस विरोध को लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

More from Filmibeat

Read more about: prakash raj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X