सलमान के चहेते प्रकाश भी होंगे दबंग 2 में

इससे पहले प्रकाश ने सलमान की ही सुपरहिट फिल्म 'वॉन्टेड' में गनी भाई का रोल निभाया था। खबर आ रही है कि 'दबंग 2' को पहले वाले दबंग से काफी अलग है। अरबाज खान भी यह साफतौर पर कह चुके हैं इस फिल्म में सलमान का लुक पूरी तरह से अलग होगा और उनके साथ लीड रोल में सोनाक्षी सिन्हा ही होंगी।
सोनू सूद ने फिल्म दबंग में मेन विलेन का रोल किया था वह भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। उनका कहना है कि मुझे प्रकाश के साथ काम करने में काफी खुशी होगी। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि अगर फिल्म में दोनों को ही विलेन का रोल मिलने वाला है तो सबसे बड़ा विलेन कौन होगा?


Click it and Unblock the Notifications











