रिया चक्रवर्ती के साथ हुई धक्का-मुक्की पर बॉलीवुड स्टार्स भड़के, बताया शर्मनाक
हाल में ही रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा तलब किया गया। इस दौरान रिया चक्रवर्ती के साथ मीडियाकर्मियों की धक्का मुक्की का मामला सामने आया। रविवार रिया चक्रवर्ती करीब 12 बजे एनसीबी के दफ्तर पहुंची। यहां उन्होंने मीडिया व रिपोर्टर ने घेर लिया। इस पर तमाम बॉलीवुड सितारों गुस्सा जाहिर किया। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे मीडिया मॉब कहा। वहीं अभिनेता प्रकाश राज, हुमा कुरैशी, गौहर खान व ऋचा चड्ढा समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने इसे शर्मनाक कहा।
इनके अलावा भी रिया चक्रवर्ती के साथ मीडिया की धक्का मुक्की पर तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और अनुभव सिन्हा समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने भी आलोचना की। बता दें खुद रिया मीडिया के व्यवहार पर नाराजगी जता चुकी हैं।
दरअसल सुशांत केस में ईडी द्वारा रिया चक्रवर्ती की कुछ ऐसी वॉट्सऐप चैट सामने आईं जिसमें ड्रग्स की खरीद व बेच का प्रमाण मिला। इसके बाद नारकोटिक्स ने इस मामले में जांच की और शौविक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। कहा जा रहा है कि इस केस में रिया को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











