PM Modi के बयान पर खूब भड़के साउथ इंडियन एक्टर Prakash Raj, कहा- 'इससे घटिया बात कभी नहीं सुनी'

Prakash Raj
Prakash Raj On PM Modi: देश में 2024 के लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। पहले चरण का मतदान हो चुका है और दूसरे चरण की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। सभी पार्टियां जनता को अपने पक्ष में करने के लिए अलग-अलग चुनावी मुद्दों पर जोर डाल रही हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी भी बीजेपी के लिए वोट मांगते नजर आए। लेकिन इस दौरान उनकी कही हुई बातें वायरल हो रही हैं जो एक्टर प्रकाश राज को ज्यादा पसंद नहीं आईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में अपने चुनावी रैली भाषण को लेकर इंटरनेट के एक वर्ग की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का घोषणापत्र मुसलमानों और घुसपैठियों के बीच सारी संपत्ति बांटने का है। इस पर प्रतिक्रिया देने वाले कई लोगों के साथ-साथ एक्टर प्रकाश राज ने भी उनकी आलोचना की और उनके भाषण को "सबसे सस्ता भाषण" कहा।

यह सब तब शुरू हुआ जब राजस्थान के बांसवाड़ा क्षेत्र में एक चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो उन्होंने कहा कि मुसलमानों को देश की संपत्ति पर पहला अधिकार है। जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उनको बताएंगे, घुसपैठियों को बताएंगे। क्या आपकी मेहनत की कमाई घुसपैठियों में बांट दी जानी चाहिए?" उन्होंने कहा था, "भाइयों और बहनो, ये अर्बन नक्सल की सोच, मेरी माताएं, बहनो, आपका मंगल सूत्र भी बचने नहीं देंगे।"

आपको बता दें, इससे पहले प्रकाश राज ने कई बार प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बोला है। वो शुरू से ही पीएम के बयानों पर अपनी टिप्पणी करते आए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले साल प्रकाश ने सनातन धर्म के खिलाफ विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने कहा था- 'सनातन डेंगू बुखार की तरह है और इसे मिटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 8 साल के बच्चे को धर्म से जोड़ना ही सनातन धर्म है। राज ने एक मुस्लिम बस कंडक्टर का मुद्दा भी उठाया, जिसे एक महिला ने अपनी टोपी उतारने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि हर किसी को इस देश में रहना चाहिए।

More from Filmibeat

Read more about: prakash raj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X