'मुसलमानों के नरसंहार की तैयारी' BJP-RSS पर बुरी तरह भड़के प्रकाश राज
Prakash Raj On Muslim Genocide: फिल्म अभिनेता और निर्देशक प्रकाश राज एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हैदराबाद में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर कड़ी बात कही, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में छा गया।

अपने भाषण में प्रकाश राज ने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों और आदिवासियों के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ ताकतें समाज को बांटने का काम कर रही हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद बीजेपी समर्थकों ने नाराजगी जताई।
प्रकाश राज ने एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (APCR) द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'लॉन्गिंग फॉर जस्टिस' में एक बयान दिया। उन्होंने कहा, 'इस देश में जो कुछ हो रहा है, वह नरसंहार की तैयारी है। वे मुसलमानों को मिटाना चाहते हैं, आदिवासियों को मिटाना चाहते हैं, अल्पसंख्यकों को मिटाना चाहते हैं। यही उनका एजेंडा है।'
"They want to wipe out Muslims."
— BALA (@erbmjha) January 6, 2026
Hindus were massacred & forced to flee from Kashmir. Hindus are being killed in Bangladesh & Pakistan everyday.
But this man @prakashraaj has the audacity to say that Muslims are facing genocide in India.
ARE YOU OUT OF YOUR MIND? #justasking pic.twitter.com/0QO9c8QpNe
राज ने RSS को पानी के नीचे छिपा राक्षस और BJP को कमल की संज्ञा देते हुए कहा कि असली ताकत RSS के पास है, जो राजनीतिक पार्टी नहीं है। उन्होंने यूरोप के फासीवादी आंदोलनों से तुलना की, जहां हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी राजनीतिक पार्टियों पर निर्भर थे, लेकिन RSS छिपी हुई ताकत है।
प्रकाश राज ने आरएसएस को ऐसी ताकत बताया जो सीधे राजनीति में नहीं दिखती, लेकिन असर रखती है। उन्होंने अदालतों पर भी सवाल उठाए और कहा कि अब लोगों को पहले जैसा न्याय नहीं मिल पा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं और समर्थकों ने उनके आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि बीजेपी ने कभी किसी समुदाय के खिलाफ नफरत या हिंसा की बात नहीं की और सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। फिलहाल, प्रकाश राज का यह बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस का विषय बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











