प्रकाश राज को मंहगा पड़ा कोरोना वायरस का ज्ञान, ट्वीट करना पड़ा डिलीट

कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में दहशत फैल गई है। भारत में भी कोरोना वायरस के कई मामले सामने आ चुके है। ऐसे में बॉलीवुड व फिल्मों पर भी इसका असर पड़ता दिख रहा है। अनुपम खेर, राखी सांवत और केआरके के बाद प्रकाश राज ने कोरोना वायरस को लेकर ट्वीट किया। हालांकि वह इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बुरे फंस गए। इतना ही नहीं, उन्हें अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ गया।

हुआ यूं कि प्रकाश राज ने कोरोना वायरस के खतरे से बचने का उपाय ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने कहा कि एक कप गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से कोरोनावायरस से बचा जा सकता है। इस जानलेवा वायरस पर इस तरह का ट्वीट करने के बाद यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथ लिया।

 Prakash raj on coronavirus

सोशल मीडिया पर यूजर्स के ट्रोल होने के बाद प्रकाश राज को ये ट्वीट डिलीट करना पड़ा। साथ ही एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने माफी मांगी। उन्होंने लिखा, कुछ अच्छा करने की जल्दबाजी में गलत जानकारी शेयर कर दी। लेकिन मैंने अपनी इस गलती को सुधारा है और उस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

बता दें इससे पहले ट्विटर पर अनुपम खेर ने एक वीडियो पोस्ट कर कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को सलाह दी कि वह किसी से मिलते वक्त हाथ न मिलाएं बल्कि भारतीय परंपरा का इस्तेमाल करें और हाथ जोड़कर नमस्ते कहें।

कोरोना वायरस के चलते दीपिका पादुकोण ने पेरिस में होने वाले फैशन वीक का दौरा रद्द कर दिया। फिल्मों पर भी इस वायरस का असर देखने को मिल रहा है।

भारत में भी कोरोना वायरस को लेकर दहशत फैल गई है। अब तक कई केस कोरोना वायरस के सामने आए हैं। इसके बाद भारत सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी गई है और लोगों को पेनिक न होने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X