PM Modi पर भड़का टॉप एक्टर, बोला- झूठे हैं वो.. पता नहीं चाय बेचते थे भीख मांगते थे या नहीं...
Prakash Raj On PM Modi: बेबाक राय को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड स्टार्स में प्रकाश राज का नाम भी शामिल है। समाजिक मुद्दों से लेकर राजनैतिक घटनाक्रमों पर प्रकाश राज रिएक्ट करते रहते हैं। इस बार उन्होंने पीएम मोदी को लेकर एक ट्वीट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो गया है।

एक यूजर ने X पर लिखा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि मोदी न तो चाय बेचने वाले थे और न ही भिखारी। वह जन्मजात झूठे हैं। कौन कौन इससे सहमत है?' इस यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रकाश राज ने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि वह चाय बेचते थे या भीख मांगते थे, लेकिन मैंने उनके झूठ को अपनी आंखों से देखा है। प्लीज बताएं कि कौन-कौन मुझसे सहमत है। बस पूछ रहा हूं।'
प्रकाश राज के इस ट्वीट पर तमाम लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और उन्हें भला बुरा सुना रहे हैं। प्रकाश राज के इस ट्वीट पर कुछ लोग भड़क गए और उन्होंने एक्टर को बुरी तरह लपेट दिया। एक ने लिखा, 'कम से कम तेरी तरह अजय देवगन से मार तो नहीं खाता था टीवी पर पैसों के लिए।'
kam se kam teri tarah ajay devgan se maar to nahi khata tha TV pe paiso ke liye 🤣🤣💀
— Men 🏋️♂️ Muscle 💪 Money💵 (@MenMuscleMoney) May 31, 2026
What is your concern?not understood...what he is present doing is matter.
— raja bhaskar (@rajabhaskar2) May 31, 2026
एक यूजर का ट्वीट है, 'चाय बेचना कोई भीख मांगना नहीं, वो भी एक पेशा है। कम से कम उनका तुम्हारी तरह कोई झूठा एजेंडा तो नहीं है।'
first of all selling tea is a profession. it’s not begging. at least he doesn’t have a false agenda like u
— Priyanka R (@twiter123786) May 31, 2026
दरअसल, नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले गुजरात के वडनगर में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, तो पिता ने अनाज पीसने की चक्की लगाई थी। फिर रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान खोली, जहां नरेंद्र मोदी भी चाय बेचते थे। बाद में वह राजनीति में आए, गुजरात के मुख्यमंत्री बने और अब देश के प्रधानमंत्री हैं। पर प्रकाश राज को इस पर विश्वास नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
