Prakash Raj ने इंड्स्ट्री माफिया पर दिया बड़ा बयान, चौंकाने वाला खुलासा!

प्रकाश राज एक दमदार कलाकार होने के साथ साथ अपने बेबाकी के कारण भी मशहूर हैं। हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से वो कभी भी पीछे नहीं हटते हैं और सरकार की गलत नीतियों का विरोध भी अक्सर करते नजर आते हैं। इस वक्त उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि चर्चा में है और इंड्स्ट्री में उनका बयान घूम रहा है। जी हां, दबंग 2 विलेन इस दौरान इंडस्ट्री माफिया पर बात कर रहे थे और उन्होने खुलकर अपनी बात रखी थी।
प्रकाश राज ने कई बड़ी बातें कहीं और साथ में ये भी कहा कि कोरोना महामारी ने इंडस्ट्री के माफियाओं पर एक बड़ा अंकुश लगाया है। इस महामारी के दौरान वो लोग रुक गए हैं। प्रकाश ने कहा, "हाल के दिनों में भी, हम कई सीरीज या कहानियां देखते रहे हैं जो जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
महामारी के दौरान कई शानदार कहानियां सामने आईं और आपने देखा कि किस तरह से इंडस्ट्री में नकलीपन पूरी तरह से मर रहा है और माफिया रूपांतरित नहीं हो पा रहे हैं। इस महामारी ने इसको रोका है।
अब कंटेंट की राजा बन रहा है।'' प्रकाश राज का ये बयान काफी चर्चा में है और उनके फैंस लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। इसके पहले भी उनके कई ऐसा बयान सामने आए हैं जो कि खबरों का हिस्सा रहे हैं।
प्रकाश राज की शानदार फल्में
प्रकाश एक ऐसे अभिनेता हैं जो कि निगेटिव रोल में भी लोगों को हंसाने क्षमता रखते हैं। हमने प्रकाश राज को वांटेड, सिंघम और दबंग 2 जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम करते देखा है। इन फिल्मों में उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था। वो लगातार काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











