चंद्रयान पर 'आपत्तिजनक' ट्वीट कर बुरे फंसे प्रकाश राज, अभिनेता के खिलाफ हिंदू संगठनों ने उठाया ये कदम

Prakash Raj

Prakash Raj Controversial Tweet On Chandrayan: कर्नाटक के बागलकोट जिले में अभिनेता और कार्यकर्ता प्रकाश राज के चंद्रयान-3 पर किए गए आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ शिकायत बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

प्रकाश राज का विवादित ट्वीट

अभिनेता ने बनियान और लुंगी में चाय परोसते हुए एक व्यक्ति का कार्टून साझा किया था और कहा था, "ब्रेकिंग न्यूज, विक्रम लैंडर द्वारा चंद्रमा से आने वाली पहली तस्वीर।'' हिंदू संगठनों का आरोप है कि प्रकाश राज की पोस्ट चंद्रयान-3 मिशन और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मजाक उड़ा रही है। शिकायतकर्ताओं ने एक्टर पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

हिंदू संगठनों ने की आलोचना

पोस्ट के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों ने प्रकाश की आलोचना की। लोगों ने उनसे देश के सबसे महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन का मजाक उड़ाने पर सवाल उठाए और कहा कि प्रकाश बिना वजह पीएम मोदी का मजाक उड़ा रहे हैं।

प्रकाश राज का रिएक्शन

घटनाक्रम के बाद प्रकाश ने मंगलवार को कहा कि प्रिय अनअकैडमी ट्रोल्स और गोदी मीडिया जो केवल एक चायवाले को जानते हैं। यदि आप शिक्षित होना चाहते हैं तो कृपया पढ़ें, उन्होंने "नील आर्मस्ट्रांग और चंद्रमा" पर मलयाली शीर्षक वाले एक लेख का लिंक भी दिया। प्रकाश ने यह भी कहा था कि नफरत केवल नफरत देखती है। मैं आर्मस्ट्रांग के समय के एक चुटकुले का जिक्र कर रहा था। ट्रोल्स ने किस चायवाले को देखा...? प्रकाश हमेशा अपने भाजपा और हिंदुत्व विरोधी रुख के लिए जाने जाते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: prakash raj bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X