फिल्मकार प्रकाश मेहरा का निधन

By Staff

Prakash Mehra
बालीवुड फिल्‍म निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।

उन्‍होंने फिल्‍म 'जंजीर' के जरिए अमिताभ बच्चन को पहली कामयाबी दिलाई थी। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि मेहरा बीते कई दिन से भर्ती थे। उन्होंने सुबह सात बजकर 50 मिनट पर अंतिम सांस ली।

वह निमोनिया से पीड़ित थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। विडंबना यह रही कि बच्चन के मेहरा का हालचाल जानने के लिए अस्पताल जाने के बाद ही लोगों को उनकी खराब तबीयत के बारे में पता चला। बच्चन ने अपने ब्लाग में उनकी सेहत नासाज होने का उल्लेख किया था।

सत्तर के दशक की शुरुआत में 'जंजीर' से आगाज करने के बाद मेहरा और बच्चन की जोड़ी वाली सात में से छह फिल्में मेगा हिट रहीं। दोनों की आखिरी फिल्म 'जादूगर' थी। वर्ष 1989 में आई यह फिल्म चल नहीं सकी। निर्देशक मेहरा और अभिनेता बच्चन की साथ की हिट फिल्मों की सूची में 'जंजीर' के अलावा 'मुकद्दर का सिकंदर', 'लावारिस', 'नमक हलाल', 'शराबी' और 'हेराफेरी' शामिल है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X