..................... Prakash Kaur spotted first time after dharmendra death Sunny Deol takes mother prakash kaur to car in latest video - Hindi Filmibeat

VIDEO: धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार दिखी प्रकाश कौर,सनी देओल ने बच्चों की तरह थामा मां का हाथ

Sunny Deol With Prakash Kaur: सनी देओल का एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मां प्रकाश कौर का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने फैंस के दिलों को छू लिया है। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद यह पहला मौका है जब प्रकाश कौर पब्लिकली दिखाई दी हैं। दिग्गज अभिनेता का वर्ष 2025 में निधन हो गया था।

Sunny Deol With Prakash Kaur

सामने आए वीडियो में सनी देओल अपनी मां के साथ बेहद सलीके और प्यार से चलते हुए दिख रहे हैं। वह न सिर्फ उनका हाथ थामे हुए हैं, बल्कि हर कदम पर उनका ध्यान रखते हुए उन्हें सहज महसूस कराते नजर आते हैं। यह नजारा मां-बेटे के गहरे रिश्ते की खूबसूरत झलक पेश करता है।

इंस्टेंट बॉलीवुड द्वारा साझा किए गए इस क्लिप में देखा जा सकता है कि सनी देओल अपनी मां का हाथ थामकर कार तक ले जा रहे हैं। उनका यह भावुक और जिम्मेदार अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग दिल वाले इमोजी और प्यार भरे कमेंट्स के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Read more about: sunny deol prakash kaur bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X