VIDEO: दो महीने बाद भी नहीं संभल पाईं प्रकाश कौर? सारा दिन धर्मेंद्र की तस्वीर हाथ में लिए गुजार रही हैं वक्त!
Prakash Kaur Video Fact Check: सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन को दो महीनों से ज्यादा हो चुके हैं। सनी देओल से लेकर ईशा देओल सभी बच्चे काम पर लौट चुके हैं। हेमा मालिनी भी राजनीति से जुड़े और बाकि इवेंट में दिखई देने लगी हैं। लेकिन प्रकाश कौर कैसे खुद को संभाल रही हैं वो शायद बेहद कम ही लोगों को पता हो।

धर्मेंद्र के निधन से टूटी प्रकाश कौर
प्रकाश कौर ताउम्र धर्मेंद्र को हर हाल में बेपनाह प्यार करती रहीं और लाइमलाइट से कभी नहीं आईं। वहीं अब धर्मेंद्र के निधन के बाद प्रकाश कौर के दिल में एक ऐसी जगह खाली हो गई है जिसे पूरी दुनिया में कोई नहीं भर सकता है। सोशल मीडिया पर प्रकाश कौर का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है प्रकाश कौर के वायरल वीडियो की सच्चाई
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रकाश कौर बैठी हैं और उन्होंने धर्मेंद्र की तस्वीर हाथ में ली हुई है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस और नेटिजंस काफी भावुक हो रहे हैं। हालांकि आपको बता दे कि जैसा दिखाई दे रहा है सब कुछ वैसा नहीं है। दरअसल, इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।
प्रकाश कौर का ये वीडियो एआई टूल्स की मदद से क्रिएट किया गया है। वीडियो पहली नजर में देखने में असली ही लग रहा है लेकिन गौर से देखने पर आपको पता लगेगा कि ये वीडियो एआई से बनाया गया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कोई एआई फोटो या वीडियो इस तरह से वायरल हो रहा है बल्कि इससे पहले भी तमाम सेलेब्स के ऐसे वीडियो और तस्वीरें वायरल हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











