फ्लॉप फिल्मों पर भड़के प्रकाश झा- बड़े स्टार्स गुटखा बेचने में लगे हैं तो अच्छी फिल्में कहां से आयेंगी?
बॅालीवुड फिल्मों की कमाई को लेकर बॅालीवुड में चर्चा जारी है।ऐसे में निर्देशक प्रकाश झा ने फिल्मों और बॅालीवुड के बिग स्टार्स को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए प्रकाश झा ने बताया है कि आखिर क्यों फिल्में और स्टार्स विफल हो रहे हैं। साथ ही बॅालीवुड के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रकाश झा ने फ्लॉप हो रही फिल्मों पर भी सवाल उठाया है। प्रकाश झा ने कहा है कि सभी बड़े स्टार्स गुटखा बेचने में लगे हुए हैं तो अच्छी फिल्में कहां से आयेंगी, इसके बाद एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बॅालीवुड के सुपरस्टार पता नहीं कहां चले गए हैं। खास तौर पर बीते 6 महीने से जो कंटेंट आ रहा है जिस तरह के दर्शक इस कंटेंट के साथ पेश आ रहे हैं कुछ समझ नहीं आ रहा है। हमारे स्टार्स तो आजकल गुटखा बेच रहे हैं। वह फिल्म नहीं बना रहे हैं।

रीमेक राइट्स से लेकर फिल्म बना देते
वह आगे कहते हैं कि जब किसी को फुर्सत मिलती है तो किसी हिट फिल्म के रीमेक राइट्स से लेकर फिल्म बना देते हैं। मुझे तो ही देखने में आ रहा है कि उनको इस हालात से फर्क नहीं पड़ रहा है। वह इससे बेहतर करने के लिए कुछ सोच ही नहीं रहे हैं।

सबकी जान गुटखे में अटकी हुई है
उन्होंने आगे कहा कि सबकी जान गुटखे में अटकी हुई है। उन्हें जरूरत है कि वे सोचें कि नया और अच्छा किया जा सकता है। नहीं तो जिस चीज ने उन्हें स्टार बनाया है वो ही उन्हें डूबा देंगे।

बॅालीवुड में कुछ नया हो ही नहीं रहा
साउथ की फिल्मों के हिट होने पर प्रकाश झा ने आगे कहा कि उनकी फिल्में हिट होने की वजह कंटेंट पर किया जाने वाले प्रयोग है। वो ऐसी ओरिजनल कहानी ला रहे हैं जो कि दर्शकों को लुभा सकती है।ऐसा साउथ के साथ रीजनल सिनेमा भी कर रहा है।बॅालीवुड में कुछ नया हो ही नहीं रहा है।जो अच्छे लेखक, निर्देशक हैं उन्हें कोई पूछ नहीं रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











