दीपिका को आरक्षण से बेहद उम्मीदें हैं

कैट के बाद बारी अब दीपिका पादुकोण की है। दीपिका ने अब तक ऐसी कोई भूमिका नहीं निभाई है, जो यह साबित कर सके कि वे एक समर्थ अभिनेत्री है। मुश्किल किरदार को भी बखूबी निभा सकती हैं। खेले हम जी जान से में उन्होंने कुछ अलग करने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी। इस समय वे प्रकाश झा की फिल्म आरक्षण कर रही हैं, जिसमें उनके साथ अमिताभ, सैफ और प्रतीक जैसे कलाकार हैं।
दीपिका को लगने लगा है कि उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है और लगे हाथ पुरस्कार की भी पाल ली है। उनकी इस उम्मीद की आग को प्रकाश झा की तारीफ और हवा दे रही है, खबर है कि दीपिका की तारीफ आज कल प्रकाश झा हर वक्त कर रहे हैं और वे इस बात से बेहद खुश हैं कि दीपिका ने उनके समझाये किरदार सही तरीके से जिया है।


Click it and Unblock the Notifications











