Exclusive- प्रकाश झा की बेटी बनाएंगी रोमांटिक फिल्में!
(सोनिका मिश्रा) प्रकाश झा जो कि अपनी फिल्मों के जरिये कुछ ना कुछ पॉलिटिकल या कुछ सीरियस मैटर ही निकालते हैं का कहना है कि उनकी बेटी दिशा आजकल फिल्मों का निर्देशन सीख रही हैं। प्रकाश झा ने ये बात अपनी फिल्म सत्याग्रह के लिए हो रहे इंटरव्यू के दौरान बताई। प्रकाश झा का कहना है कि दिशा सिर्फ और सिर्फ रोमांटिक फिल्में ही बनाएगी क्योंकि वो खुद तो इतनी सीरियस टॉपिक पर फिल्में बनाते हैं लेकिन उनकी बेटी को रोमांटिक फिल्में ही पसंद हैं और वो अपने निर्देशन की शुरुआत भी रोमांटिक फिल्मों से ही करेंगी। प्रकाश जा की फिल्म सत्याग्राह अगले महीने रिलीज हो रही है।
प्रकाश झा ने बताया कि सत्याग्रह फिल्म किसी भी एंगल से अन्ना हजारे या फिर अरविंद केजरीवाल परआधारित नहीं है। हां इस फिल्म फिल्म में कुछ अनशन के सीन शूट किये गये हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि ये फिल्म किसी भी एंगल से अन्ना हजारे पर आधारित हैं। प्रकाश झा ने कुछ समय पहले ही अपनी फिल्म में अमिताभ बच्चन को कास्ट करने को लेकर कहा था कि वो बहुत खुश हैं कि उन्हें अमिताभ बच्चन जैसे महान कलाकार के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। साथ ही प्रकाश झा ने ये भी कहा था कि उनकी सत्याग्रह फिल्म बिल्कुल व्यवसायिक फिल्म है।
प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह अगस्त की 31 तारीखको रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, अजय देवगन और मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिकाओं में हैं। जबसे ये फिल्म बनना शुरु हई है तभी से लोग बातें कर रहे हैं कि ये फिल्म अन्नाहजारे या अरविंद केजरीवाल के मूवमेंट पर आधारित है। लेकिन ऐसा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











