"अब वही अजय देवगन कहां से ले आऊं"
प्रकाश झा की जय गंगाजल रिलीज़ हो चुकी और लोगों को पसंद भी नहीं आई। और इसका कारण था फिल्म में काफी कमियों का होना। लेकिन हाल ही में प्रकाश झा, अजय देवगन की गंगाजल और प्रियंका चोपड़ा की जय गंगाजल पर बात करते नज़र आए।
उनसे पूछा गया कि फिल्म का प्रमोशन क्यों नहीं किया गया। जिस पर वो थोड़ा झुंझला गए। पर खुद को संभालते हुए कहा कि प्रमोशन हुआ, उसमें प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं थी। वैसे प्रकाश का ये इल्ज़ाम काफी गलत है क्योंकि प्रियंका फिल्म में थी ही नहीं, पूरी फिल्म में झा खुद थे।
[जय गंगाजल रिव्यू - हर गंगाजल में अजय नहीं होते!]
बहरहाल, जब प्रकाश झा से पूछा गया कि फिल्म में अजय देवगन को क्यों नहीं लिया तो वो और झुंझला गए। उन्होंने कहा कि मैं कितनी भी कोशिश कर लेता लेकिन मेकअप के बावजूद अजय देवगन महिला पुलिस ऑफिसर नहीं लगते। बार बार अजय देवगन कहां से ले आऊं।
गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी खुद की तुलना अजय देवगन से करने से मना कर दिया था। हालांकि आप भी मानेंगे कि अजय की परफेक्ट रिप्लेसमेंट पीसी ही थीं -


Click it and Unblock the Notifications















