चुनावी अनुभव पर फिल्म बनाएंगे प्रकाश
फिल्मकार और लोक जनशक्ति पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश झा चुनाव से जुड़े अनुभव पर एक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।
वह बिहार की पश्चिमी चंपारण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बीते बुधवार को उन्हें मतदाताओं को धन बांटने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि उन्हें तत्काल रहा कर दिया गया था। उनके खिलाफ रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में है।
झा ने कहा, "राजनीति में बहुत मनोरंजन है। मेरे सिनेमा में हमेशा ही सच्चाई दिखी है। 'गंगाजल' में मैंने साधु यादव का पात्र रखा था और आज इसी नाम के एक नेता से मेरा चुनावी मुकाबला भी है।"
उनका कहना है कि बिहार के प्रशासन ने उन्हें प्रताड़ित किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से एक दिन पहले उन्हें उनके क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से घूमने नहीं दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications