प्रकाश झा ने 'मौर्य' चैनल लांच किया

झा ने आईएएनएस से कहा कि उनके चैनल में मनोरंजन के साथ-साथ खबरें भी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि बिहार को अपनी आवाज की जरूरत थी, जिसे मौर्य टीवी पूरा करेगा।
झा ने इस बात से इंकार किया कि चैनल के जरिए वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह एक निष्पक्ष और स्वतंत्र चैनल होगा।"
झा ने कहा कि वह चैनल के दिन प्रति दिन के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। चैनल के संचालन की जिम्मेदारी आजतक चैनल के पूर्व ब्यूरो प्रमुख सुजीत झा को सौंपी गई है।
टीवी चैनल नीतिश कुमार प्रकाश झा बालीवुड बिहार मौर्या टीवी bihar bollywood maurya tv nitish kumar prakash jha tv channel


Click it and Unblock the Notifications