कैटरीना के अभिनय में आता निखार
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के अभिनय में दिनों दिन निखार आता जा रहा है। उनकी पहली फिल्म बूम सन 2000 में आई थी। इस फिल्म को देखकर किसी को नही लगा था कि यह लड़की एक दिन सबके दिलों पर राज करने लगेगी।
फिल्म न्यूयार्क में उनके अभिनय को देखकर लगा कि उन्होने खुद को बेहतर बनाने की लगातार कोशिश की है। उनकी यह कोशिश उनके फिल्मकारों को नजर आने लगा है तभी तो उनकी आगामी फिल्म के निर्देशक व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रकाश झा का कहना है कि कैटरीना कैफ एक बेहरतरीन अदाकारा के तौर पर सामने आई है।
वही निर्देशक कबीर खान मानते हैं कि वर्ष 2003 में फिल्म 'बूम' के माध्यम से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली कैटरीना ने अपने अभिनय कौशल और हिंदी उच्चारण में काफी सुधार किया है।
कबीर ने कहा, "हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'न्यूयार्क' में कैटरीना ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म उद्योग के लिए वह एक बड़ी कलाकार के तौर पर उभरी हैं।"
झा भी कैटरीना की अभिनय क्षमता और हिंदी पर पकड़ के कारण उनके मुरीद हो गए हैं। बकौल झा, "मेरी आगामी फिल्म 'राजनीति' में कैटरीना ने शानदार अभिनय और हिंदी पर अपनी पकड़ के कारण सबका मन मोह लिया। वह एक बेहतरीन कलाकार
हैं।"
बड़े-बड़े निर्देशकों से मिल रही तारीफ को लेकर कैटरीना ने कहा, "मेरे लिए यह सम्मान की बात है। राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके निर्देशकों से मिल रही तारीफ सचमुच दिल को खुशी पहुंचाने वाली है। मैं पूरी मेहनत और लगन के साथ लगातार सुधार करने की कोशिश में जुटी हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











