प्रकाश झा बनाएंगे बायोपिक, गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह को बताया राष्ट्र का खजाना
प्रकाश झा अक्सर सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाते है और सच्चाई को सबके सामने रख देते है। इस समय उन्होने एक बायोपिक बनाने का फैसला लिया है और इसके लिए वो काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है। बता दें कि प्रकाश झा गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की जिंदगी को सबके सामने रखना चाहते है कि जिसके लिए उन्होने शुरुआत भी कर दी है। बता दें कि इस फिल्म की बात सामने आने के बाद प्रकाश झा फिर से लाइमलाइट में आ गए है क्योंकि काफी समय वो फिल्मों के साथ धमाल करते हुए नजर नहीं आए थे।
प्रकाश झा का मानना है कि ये प्रसिद्ध गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह हमारे देश का एक अनमोल खजाना है और वो इसको सबके सामने लाना चाहते है।

प्रकाश झा इस फिल्म को निर्देशित करने वाले है और वो खुश है कि इस फिल्म का हिस्सा बनने का सौभाग्य उनको मिल रहा है। बिहार के भोजपुर जिले के बसंतपुर गांव नें 1942 को गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का जन्म हुआ था।
प्रकाश झा का मानना है कि उनकी जिंदगी एक ऐसी किताब है जिसको जानकर आप काफी कुछ सीख सकते है और वो आपके लिए मार्गदर्शक साबित हो सकती है।
बता दें कि प्रकाश झा कि इस फिल्म को उनकी बेटी प्रिति सिन्हा और विनय सिन्हा प्रोड्यूस कर रहे है। विनय के मुताबिक वो काफी समय से गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के बारे मे पढ़ रहे है ..
अब वो तैयार है कि इनकी जिंदगी के बारे में फिल्म तो जरूर ही बननी चाहिए। प्रकाश झा एक ऐसे निर्देशक है जिन्होने एक के बाद एक ऐसी फिल्म दी है जिसको देखने के बाद आपको काफी अच्छा लगेगा।
चाहे वो गंगाजल हो या राजनीति..प्रकाश झा इस तरह से सामाजिक हकीकत को आपके सामने रखते है कि आप उस कहानी से खुद को जोड़े बिना नही रख पाते है।


Click it and Unblock the Notifications
