जितनी बार हारूं लेकिन देश की सेवा करने से पीछे नहीं हटूंगा- प्रकाश झा

प्रकाश झा ने फिल्म सत्याग्रह के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो राजनीती में इसलिए आए हैं क्योंकि उन्हें अपने लिये जिनती जिदंगी जीनी थी वो जी चुके अब वो देश के लिए भी कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अब वो अपनी जिदंगी का बचा हुआ समय देश को देना चाहते हैं और उन्हें इस बात पर गर्व है कि वो कुछ कर पाने में समर्थ हैं। हालांकि उन्हें अभी तक तीन बार वो अपने क्षेत्र से हार गये हैं। इस बार झा को हराने वाले उम्मीदवार थे भाजपा के सांसद संजय जयसवाल।
हालांकि प्रकाश झा ने हमेशा से ही कहा कि हार जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रकाश झा ने आज के बदलते समाज को लेकर भी कहा कि आज काफी कुछ बदल चुका है। दिल्ली में जो हाल ही में हुआ वो बहुत ही बड़ा बदलाव था। अब धीरे धीरे युवा बदल रहे हैं और देश को बदलने पर मजबूर कर रहे हैं। कुल मिलाकर इस साल मिली हार भी प्रकाश झा के मजबूत इरादों को नहीं तोड़ सकती।


Click it and Unblock the Notifications











