MMS लीक होने के बाद Pragya Nagra का सामने आया रिएक्शन, बोलीं- लोगों AI की मदद से...

Pragya Nagra

Pragya Nagra reaction came after MMS Leak: इन दिनों एक्ट्रेससे के प्राइवेट वीडियोज़ वायरल होने की खबरें काफी तेज हो गई हैं। पिछले दिनों दो पाकिस्तानी एक्ट्रेससे के प्राइवेट वीडियो लीक हुए थे उसके बाद सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के इंटीमेट वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था।

वहीं अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। जी हां, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस प्रज्ञा नागर का एक इंटीमेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल खड़ा कर दिया है। फिलहाल तो इस बवाल के बीच एक्ट्रेस का रिएक्शन भी सामने आया है। जिसमें वह खुद को मजबूत रखने की बात कर रही हैं।

प्रज्ञा नागर का सामने आया रिएक्शन
प्रज्ञा नागरा ने हाल ही में अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'मैं अभी भी इससे इनकार कर रही हूं और मैं ऐसी उम्मीद कर रही हूं कि यह सिर्फ एक बुरा सपना हो और इस सपने से मैं जल्दी जग जाऊं। टेक्नोलॉजी हमारी मदद के लिए होती है ना की हमारे जीवन को दुखी बनाने के लिए। उन दुष्ट दिमागों पर दया आती है जो AI का इस्तेमाल कर इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। और कुछ लोग इसे तेजी से फैलाने में मदद कर रहे हैं।'

प्रज्ञा नागरा आगे कहती हैं कि 'ऐसी परिस्थिति के बीच भी मैं खुद को मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रही हूं। मैं उन लोगों की आभारी हूं जो इस कठिन समय में भी मेरे साथ खड़े हैं। मैं प्रार्थना करती हूं कि किसी अन्य महिला को इस तरह की कठिन परीक्षा से ना गुजरना पड़े और सभी सुरक्षित रहें।' इसी के साथ ही प्रज्ञा नागर ने इस पोस्ट को साइबर पुलिस को भी टैग किया है।

तमिल और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं प्रज्ञा नागर
आपको बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग प्रज्ञा नागरा के नाम को जमकर सर्च कर रहे हैं। बता दें कि प्रज्ञा नागर ने बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया था, लेकिन उसके बाद उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाना सही समझा। प्रज्ञा नागरा को तमिल और मलयालम फिल्मों में देखा गया है। प्रज्ञा नागरा की फिल्मों की लिस्ट अभी लंबी नहीं है, लेकिन उनकी सोशल मीडिया फॉलोइंग की लिस्ट लंबी है। जी हां, बता दें कि प्रज्ञा नागरा की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X