'बहुत क्यूट है यार..' Shubman Gill पर फिदा हुई प्रज्ञा जायसवाल, सरेआम कही ये बात!

pragya jaiswal shubman gill

Pragya Jaiwal Shubman Gill- क्रिकेटर शुभमन गिल अक्सर अपने लुक्स और क्रिकेट को लेकर काफी चर्चा में रहते हैँ। कभी सारा अली खान से उनका नाम जुड़ता है तो कभी सारा तेंदुलकर के साथ उनको लेकर अफवाहें सामने आती हैं।

लेकिन अब एक और बॉलीवुड हसीना है जो कि शुभमन को लेकर खुलकर सामने आई है। इस एक्ट्रेस का कहना है कि वो और क्रिकेटर साथ में काफी क्यूट कपल लगेंगे और वो उनको डेट भी करना चाहती हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल की जो कि अब खबरों का हिस्सा हैं। शुभमन गिल को लेकर फिल्मीज्ञान से बात करते हुए प्रज्ञा ने काफी कुछ कहा है।

जोड़ी बना दो यार

प्रज्ञा जायसवाल से शुभमन गिल को लेकर सवाल पूछा गया था और इसके बाद वो काफी शरमा गईं थीँ। उन्होने कहा, ''वो काफी क्यूट हैं, अगर आप लोग चाहते हैं तो जोड़ी बना दो क्योंकि मुझे क्रिकेटर से कोई प्रॉब्लम नहीं है। वो एक नेक इंसान हैं।'' शुभमन गिल को डेट करने को लेकर उनका कहना था कि, उनको इससे कोई प्रॉब्लम नहीं है। अगर इंसान अच्छा है तो कोई बात नहीं है। उन्होने ये भी कहा कि, कोई जोड़ी बना दो यार मेरी। इसके बाद प्रज्ञा जायसवाल का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

क्या कहेंगे शुभमन गिल

हालांकि क्रिकेटर शुभमन गिल की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि शुभमन गिल अपने क्रिकेट के साथ साथ हसीनाओं के साथ नाम जुड़ने को लेकर भी छाए रहते हैँ। इस वक्त वो शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और मौका मिलने पर अपने आपको प्रूफ करके दिखाते हैं। शुभमन गिल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: pragya jaiswal shubman gill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X