..................... प्रदीप सरकार समीक्षकों से नाराज, Pradeep Sarkar is not happy by film critics - Hindi Filmibeat

प्रदीप सरकार समीक्षकों से नाराज

By Staff


प्रदीप सरकार उन समीक्षकों से नाराज हैं, जो उनकी फिल्म 'लागा चुनरी में दाग' को पिछड़ी, धीमी और पुरानी बताते हुए दर्शकों को न देखने की सलाह दे रहे हैं. उनकी राय में, समीक्षकों को अपनी राय रखनी चाहिए. दर्शक देखें या न देखें, इसका सुझाव देने वाले वे कौन होते हैं.

वे अपनी फिल्म को लेकर समीक्षकों और फिल्मी ट्रेड पत्रिकाओं द्वारा की गई आलोचना से परेशान हैं. वे आँकड़े देकर यह साबित करने की कोशिश में भी जुटे हैं कि लागा चुनरी में दाग सफल फिल्म है.

उनका कहना है कि अपेक्षाकृत कम बजट यानी 15 करोड़ में बनी इस फिल्म ने अभी तक 25 करोड़ का व्यवसाय कर लिया है, इसलिए इसे फ्लॉप कहना गलत है. वे स्वीकार करते हैं कि इसे ज़बरदस्त ओपनिंग नहीं मिली.

उनका कहना है कि इस फिल्म को दुर्गा पूजा के समय इसीलिए प्रदर्शित किया था कि दर्शक इसे देखेंगे. उन्होंने दावा किया कि महिलाएं इस फिल्म को पसंद कर रही हैं.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X