‘कुछ नया करने की चाह है’

‘कुछ नया करने की चाह है’

फिल्म रॉक आन से चर्चा बटोर चुकीं टेलीविज़न अभिनेत्री प्राची देसाई का कहना है कि उन्होंने धारावाहिकों या फिल्मों में अब तक जो कुछ थोड़े बहुत रोल किए हैं, उनमें उनकी भूमिका गंभीर किस्म की रही है और वो अब अपनी उम्र के हिसाब से रोल करना चाहती हैं.

प्राची देसाई का मानना है कि उनके पहले धारावाहिक ‘कसम से’ लेकर ‘रॉक ऑन’ तक उन्होंने काफ़ी गंभीर भूमिकाएं की हैं और अब वो ऐसे किरदार निभाना चाहती हैं जो भावनात्मक तो हों लेकिन उनमें नए ज़माने की मस्ती और गहराई भी हो.

प्राची ने बीबीसी से हाल ही में की गई अपनी बातचीत में कहा, “मैंने अपने करियर की शुरुआत से ही गंभीर रोल काफ़ी किए हैं, लेकिन अब मैं चाहती हूं कि मैं ऐसे रोल करुं जो मेरी उम्र के हिसाब से हों साथ ही भावनात्मक भी हों, उनमें परिपक्वता भी होनी चाहिए.”

प्राची को ‘जब वी मेट’ में करीना का गीत का किरदार, रानी मुखर्जी द्वारा फिल्म ‘ब्लैक’ में निभाया गया किरदार या कंगना रानावत का ‘गैंगस्टर’ और ‘वो लम्हे’ में की गई भूमिका पसंद है.

शुरुआत

प्राची ने अपने करियर की शुरुआत बालाजी टेलिफिल्म्स के धारावाहिक ‘कसम से’ की थी और बाद में उन्होंने रुपहले पर्दे पर कदम रखा फ़रहान अख़्तर की फिल्म ‘रॉक ऑन’ से.

ये पूछे जाने पर कि अब तक जितने भी लोगों के साथ उन्होंने काम किया है सबसे अच्छा साथी कलाकार कौन रहा है, प्राची अपनी चिरपरिचित खिलखिलाती हंसी के साथ जवाब देती हैं, “देखिए पहली बार मैने जिस व्यक्ति के साथ काम किया वो थे राम कपूर. उस वक़्त मैं काफ़ी नई थी और उनके साथ जो मैने काम किया वो मेरे लिए बेहद यादगार है इसलिए राम कपूर मेरे सबसे पसंदीदा साथी कलाकार हैं.

प्राची इन दिनों फ़िल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में काम कर रही हैं और उन्हें इस फ़िल्म के हीरो इमरान हाशमी के साथ काम करके अच्छा लग रहा है.

इमरान की तारीफ़ करते हुए वो कहती हैं, “उनके बारे मैं जैसा मैने सुन रखा था वो बिल्कुल वैसे नहीं हैं, वो बहुत ही खुशमिजाज़ किस्म के इंसान हैं साथ ही एक बेहतरीन अभिनेता भी.”

माना जा रहा है कि फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ सत्तर के दशक के कुख्यात स्मगलर हाजी मस्तान के जीवन से प्रभावित है और इसमें अजय देवगन, कंगना राणावत के साथ साथ इमरान हाशमी और प्राची देसाई की मुख्य भूमिकाएं हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X