पुलिसगीरी में सेक्सी अदाएं दिखाएंगी प्राची

फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में प्राची ने कहा कि इसमें काफी जीवंतता है। उनके मुताबिक संजय के साथ काम करने का उनका अनुभव काफी अद्भुत रहा। टेलीविजन धारावाहिक 'कसम से' में अभिनय करने के बाद 'रॉक आन' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली प्राची ने कहा, वह बेहतरीन अभिनेता हैं और उनके साथ काम करना अद्भुत रहा। मैं जब भी अनुभवी कलाकारों के साथ काम करती हूं, मैं उनके अभिनय पर नजर रखती हूं उसकी इज्जत करती हूं। 'पुलिसगीरी' तमिल फिल्म 'सामी' का हिंदी संस्करण है।
इससे पहले छोटे परदे पर अपने आदाकारी का जलवा दिखाने वाली प्राची देसाई ने कई विज्ञापनों में काम किया है। उनके पास कई बड़े ब्रैंड के विज्ञापन है। फिलहाल इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म पुलिसिया की तैयारियों में जुटी हुई है। इससे पहले वो इमरान हाशिमी और तुषार कपूर जैसे कलाकारों के साथ बॉलिवुड में काम कर चुकी है और अब संजय दत्त के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड है।


Click it and Unblock the Notifications