प्राची देसाई की मांग 1.5 करोड़

By Super

Prachi Desai
एकता कपूर की खोज प्राची देसाई ने टेलीविजन पर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा, जहां उन्हें कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला लेकिन उन्हें खास पहचान मिली फिल्म वन्स अपन अ टाइम इन इंडिया। गौरतलब है कि आनेवाले समय में उनके पास कई फिल्में हैं और इस वजह से वे बेहद खुश हैं।

फिल्म वन्स अपन को सफलता मिलने के बाद अब प्राची के भी नखरे बढ़ चुके हैं। खबर है कि प्राची एक तमिल फिल्म के लिए 1.5 करोड़ ले रही हैं और निर्देशक उन्हें दे भी रहे हैं, वे इन दिनों एक तमिल फिल्म में तमिल अभिनेता अरुण विजय के साथ काम कर रही हैं। और वहां उन्हें बॉलीवुड से अधिक पैसे मिल रहे हैं।

इस बारे में प्राची कहती हैं कि फिल्म में इस तरह का किरदार है, जिसके लिए मैंने जितना मेहताना मांगा है वह गलत नहीं है. सो, मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बुराई है। फिल्म में मैंने एक गंभीर लड़की का किरदार निभाया है. खबर है कि प्राची अपनी अगली फिल्म में जॉन अब्राह्म के साथ नजर आनेवाली हैं। प्राची इसका पूरा श्रेय एकता को देती हैं जिनकी वजह से उन्हें काम करने का मौका मिला और उन्होंने छोटे से बड़े परदे तक अपनी पहचान बनायी।


प्राची का मानना है कि जॉन अब्राहम के साथ आनेवाली फिल्म में उनका किरदार उनके अन्य किरदारों की तुलना में बिल्कुल अलग सा है और दर्शक उसमें बिल्कुल अलग प्राची को देखेंगे। प्राची ने कहा है कि चूंकि अभी उनकी उम्र बहुत कम है. लेकिन उन्हें हमेशा अपनी उम्र से बड़े किरदार मिलते रहे हैं तो अब वह चाहती हैं कि उन्हें उनकी उम्र के मुताबिक किरदार मिले. उनकी यह मनसा भी इसी वर्ष पूरी होनेवाली हैं.चूंकि उन्होंने खुद स्वीकारा है कि उन्हें साल के अंत तक एक22 साल की लड़की का किरदार निभाने का मौका मिलेगा. प्राची का कहना है कि अभी सारी बातें सिर्फ यूं ही है. पेपर पर हमारी कोई बात नहीं हुई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X