प्राची बनी 'बॉबी'?

प्राची के साथ फिल्म में काम कर रहे हैं बॉलीवुड के किसिंग किंग इमरान हाशमी। दरअसल खबर है कि इस फिल्म के एक गाने में प्राची ने वो ड्रेस पहना है जो सत्तर के दशक की मशहूर फिल्म बॉबी में डिंपल कपाड़िय ने पहन कर तूफान मचा दिया था।
कंगना ने सात किलो वजन बढ़ाया
जब प्राची से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां ऐसा फिल्म की कहानी की मांग को ध्यान में रखकर किया गया है। फिल्म में प्राची का किरदार एक मुस्लिम लड़की मुमताज़ का है जो कि दुबई में रहने वाले गैंगस्टर इमरान हाश्मी (शोएब) की प्रेमिका है।
फिल्म में शोएब डिंपल का बहुत बड़ा फैन होता है और बॉबी फिल्म देखने के बाद वो अपनी प्रेमिका मुमताज के लिए वैसी ही ड्रेस लेकर आता है जैसी कि बॉबी में डिंपल ने पहनी है। इस बारे में प्राची का कहना है कि वो पहले ये ड्रेस पहनने में काफी झिझक महसूस कर रहीं थीं क्योंकि वो अपनी तुलना डिंपल जैसी प्रसिद्ध ऐक्ट्रेस से नहीं करवाना चाहती थीं।
दरअसल इस पूरी फिल्म में डिंपल गज़ब की खूबसूरत लगी थी। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर मिलन ने मुझे अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए एक महीने का वक़्त दिया|
प्राची ने कहा कि इमरान उनके पसंदीदा को स्टार हैं और वह उनके साथ काम करके बेहद खुश हैं हालाँकि प्राची ने यह साफ़ कर दिया कि इमरान ने उन्हें इस फिल्म में किस नहीं किया है। इस फिल्म में इमरान हाश्मी, प्राची देसाई के अलावा अजय देवगन और कंगना रानावत भी नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











