First Look: प्राची देसाई की सेक्सी अदाओं ने छलकाया जाम
फिल्म के पहले लुक में तो प्राची एक कसी हुई चोली पहने बार डांसर के रूप में दिख रही हैं जो डांस और जाम की मदहोशी को व्यक्त कर रही हैं। उनके हाथों से छलकता जाम फिल्म के बारे में काफी कुछ कह रहा है।
मोहित सूरी की बड़े फैंस में से एक प्राची ने कहा कि जब उन्हें यह फिल्म का आयटम नंबर ऑफर हुआ तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। प्राची ने इस गाने में काफी मेहनत की है। फिल्म का यह सांग 13 जून को रिलीज किया जायेगा। हालांकि सोमवार को फिल्म का नया पोस्टर और नया सांग जरूरत... रिलीज किया गया है जो कि अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है।
मालूम हो कि 'एक विलेन' में रितेश देशमुख भी एक अहम रोल में हैं। सिद्धार्थ का रोल फिल्म में निगेटिव है। फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं, फिल्म 'एक विलेन' 27 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में संगीत अंकित तिवारी, मिथुन और प्रीतम का है।
प्राची की जितनी भी फिल्में इससे पहले आयी हैं, उसमें वो सुंदर तो लगीं लेकिन उन्हें नोटिस नहीं किया गया है, वैसे प्राची, एकता की गुड लिस्ट में हैं ऐसे में जरूर एकता ने जरूर प्राची के बारे में सोचकर ही डांस नंबर का ऑफर किया होगा। देखते हैं कि मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन' का आयटम नंबर उनके लिए क्या पैगाम लेकर आता है?
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/KkF0_lbBmjU?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
