संजय दत्त के बिना प्राची अकेले कर रही हैं पुलिसगीरी
आजकल फिल्मों के प्रमोशन के लिए फिल्म की स्टारकास्ट पूरी मेहनत करती है। लेकिन जब फिल्म का हीरो ही अपनी फिल्म के प्रमोशन में मौजूद ना हो तो ऐसे में प्रमोशन का पूरा भार तो एक्ट्रेस प्राची देसाई के कंधो पर ही आना था। प्राची देसाई भी संजय दत्त के बिना खुद को काफी अकेला महसूस कर रही हैं। प्रमोशन के दौरान प्राची देसाई ने कहा कि संजय दत्त का ना होना वाकई बहुत दुख की बात है। संजय दत्त फिल्म के हीरो हैं और उनके बिना फिल्म का प्रमोशन करना वाकई काफी मुश्किल है।
प्राची देसाई ने अपने इंटरव्यू में कहा "यह बहुत दुख की बात है कि संजय दत्त यहां पर नहीं हैं। ये हम सभी के लिए बहुत नुकसान की बात है। हम सभी परेशान थे औऱ यह महूसूस किया कि वह वाकई एक मुश्किल की घड़ी थी और उन्होंने अपनी मजबूती बनाए रखी।" संजय दत्त की कमी उनकी फिल्म की टीम को प्रभावित ना करे इसके लिए संजय दत्त के परिवार में से उनकी बहन प्रिया दत्त और उनके बहनोई कुमार गौरव मौजूद रहे। दोनों ने मिलकर पुलिसगीरी की टीम को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं और साथ ही कहा कि वो संजय को इस समय बहुत मिस कर रहे हैं।
फिल्म के निर्माता राहुल अग्रवाल ने कहा "संजय के परिवार वाले इस मौके पर आ गये से बहुत ही बड़ी बात है। मुझे नहीं लगता किक आपके या मेरे परिवार में ऐसा कुछ होता तो हम इतनी हिम्मत कर पाते। राहुल जी ने आगे ये भी कहा कि वो संजय दत्त के परिवार के आभारी हैं कि वो इस इवेंट में आए हालांकि उन्हें इस इवेंट में बुलाना सही नहीं था लेकिन इसके बावजूद वो लोग यहां आए ये बहुत बड़ी बात है।" राहुल अग्रवाल ने ये भी कहा कि वो दत्त परिवार को इवेंट पर बुलाकर सहानुभूति नहीं पाना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












