पहली बार निगेटिव रोल निभाएंगे ये स्टार.. धमाकेदार रीमेक की तैयारी!
साउथ सुपरस्टार प्रभुदेवा हिंदी रीमेक फिल्म में पहली बार निगेटिव किरदार निभाने जा रहे हैं। प्रभुदेवा इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
साउथ की फिल्मों में नाम कमा चुके स्टार प्रभुदेवा एक बार फिर बॉलीवुड फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं। प्रभुदेवा पहली बार किसी फिल्म में निगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे, जिसे लेकर एक्टर खुद भी बहुत उत्साहित हैं।
बता दें, यह तमिल फिल्म Kolaiyuthir Kaalam की हिंदी रीमेक होगी। ओरिजनल फिल्म में प्रभुदेवा के साथ भूमिका चावला और तमन्ना भाटिया भी मुख्य किरदारों में हैं।

इस फिल्म से निर्देशक चकरी तोलेटी भी बॉलीवुड में डाइरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले हैं। इसी निर्देशक ने इस फिल्म की तमिल और तेलुगु वर्जन का का निर्देशन किया है।
एक्शन फिल्म करना चाहती हैं ये 'न्यूकमर'.. सलमान खान देंगे साथ!
फिल्म के प्रोड्यसर वासु भगनानी ने कहा, 21 सालों के बाद हम किसी तमिल फिल्म की रीमेक पर काम कर रहे हैं। कॉमेडी फिल्मों के बाद इस गंभीर फिल्म को लेकर हम सब बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी।
हम्म.. वांटेड, राउडी राथौड़ जैसी सुपरहिट फिल्म डाइरेक्ट करने और बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर कोरियोग्राफ किये गाने देने के बाद अब प्रभुदेवा विलेन बन कर आ रहे हैं। प्रभुदेवा को इस अवतार में देखने के लिए आप कितने उत्साहित हैं.. बताएं, नीचे कमेंट बॉक्स में।


Click it and Unblock the Notifications