''दबंग 3 फाइनल है.. सलमान खान को भला ना कौन कर सकता है..''
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 इस साल रिलीज होगी या नहीं.. यह तो फिलहाल फाइनल नहीं है। लेकिन फिल्म सुर्खियों में जरूर छा चुकी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रभुदेवा ने भी कंफर्म किया है कि दबंग 3 का निर्देशक वही कर रहे हैं।
''तो पैडमैन में अक्षय कुमार नहीं.. शाहरुख खान होता..''
कोरियोग्राफर- डाइरेक्टर प्रभुदेवा ने कहा है कि वे दबंग का निर्देशन करने वाले हैं। उन्होंने कहा- सलमान खान- अरबाज खान को मैं लंबे समय से जानता हूं.. उन्हें भला ना कौन कर सकता है!..

बता दें, साल 2009 में प्रभुदेवा के साथ सलमान खान ने सुपरहिट फिल्म वांटेड दी थी। दबंग का निर्देशन जहां अभिनव कश्यप ने किया था। वहीं, दबंग 2 को अरबाज खान के डाइरेक्ट किया था। दोनों फिल्में सुपरहिट रही थीं। खैर, कोई शक नहीं कि दबंग 3 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications