Oooo..तो इस फैन का सपना है Big B के साथ काम करना
एक्टर- डाइरेक्टर प्रभुदेवा की फिल्म 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म को लेकर प्रभुदेवा काफी उत्साहित भी हैं। लेकिन फिर भी उनका एक सपना है, जो आज तक अधूरा है। और वह सपना है महानायक के साथ काम करने का।
जी हां, प्रभुदेवा का कहना है कि वह महानायक अमिताभ बच्चन के मुरीद हैं। वह अर्से से उनके साथ काम करने का सपना संजोए हुए हैं। प्रभुदेवा का कहना है कि 'मैं अमिताभ सर के साथ काम करना चाहता हूं। लेकिन मुझे नहीं पता कि ऐसा कब होगा। '
उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं हालांकि, सर से पहले मिल चुका हूं, लेकिन मैंने उन्हें इस बारे में नहीं बताया। मुझे उनकी सारी फिल्में पसंद हैं। मैं अमिताभ एवं रजनीकांत सर का बहुत बड़ा फैन हूं।' बहरहाल, जिनकी डांस और फिल्मों के सब कायल हैं, उम्मीद है उनका सपना जल्द ही पूरा होगा।
आपको बता दें, प्रभुदेवा इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'एक्शन जैक्सन' के प्रचार में व्यस्त हैं, जिसमें अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, यामी गौतम एवं मनस्वी मम्गई मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
