प्रभास के बेस्ट फ्रेंड...साहो के बाद अगली फिल्म फाइनल!
प्रभुदेवा बाहुबली एक्टर प्रभास के साथ अगली फिल्म करेंगे।
आपको शायद पता ना हो लेकिन हम बता दें कि प्रभास और प्रभुदेवा कई सालों से काफी अच्छे दोस्त हैं। प्रभास आज की तारीख में सबसे बड़े सुपरस्टार हैं तो प्रभुदेवा मजेदार फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।
[अनुष्का नहीं..इनके साथ बनती बाहुबली प्रभास की जोड़ी..लेकिन !]
बाहुबली 2 बहुत बड़ी हिट साबित हुई और आज तक फिल्म का क्रेज खत्म नहीं हुआ है। फिल्म के साथ प्रभास भारत के नए सुपरस्टार बनकर उभरे हैं। प्रभास की अब अगली फिल्म साहो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल में जब प्रभुदेवा से पूछा गया कि वो प्रभास को अपनी फिल्म में कास्ट करेंगे तो उन्होंने कुछ ऐसा बोला कि प्रभास और प्रभुदेवा दोनों के फैन्स खुश हो जाएंगे।

दरअसल प्रभुदेवा ने कहा कि "प्रभास जब तमिल-तेलुगु फिल्मों में आए थे तब से मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं । मेरी फिल्म एक्शन जैक्शन में भी उन्होंने कैमियो अपीयरेंस दिया था। मैं उनके साथ जरूर कोई फिल्म करना चाहुंगा लेकिन सिर्फ इसलिए नहीं क्योंकि बाहुबली आई और बहुत पॉपुलर हो गए।"
उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "सिर्फ बिजनस के लिए उनके साथ फिल्म करने का सवाल ही नहीं उठता है। फिलहाल उनके साथ फिल्म प्लान नहीं कर सकता क्योंकि वो साहो की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। एक बार वो साहो की शूटिंग खत्म कर लेंगे तब हम इस पर बात करेंगे और साथ में जरूर फिल्म करेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications