''दबंग 3 पूरी तरह से सलमान खान की फिल्म है.. फुल मसालेदार एक्शन..''
एक्टर- डाइरेक्टर- कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने हाल ही में फिल्मीबीट से इंटरव्यू के दौरान सलमान खान और दबंग 3 पर काफी बातें की। हालांकि दबंग 3 पर उन्होंने कुछ खास खुलासा नहीं किया क्योंकि फिल्म की रिलीज को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सलमान की उन्होंने जमकर तारीफ की और साथ काम करने पर उत्साह जताया।
ऋतिक के बाद.. अब अक्षय कुमार की फिल्म.. 2019 दिवाली धमाका!
गौरतलब है कि प्रभुदेवा सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का निर्देशन करने वाले हैं। फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। प्रभुदेवा ने बताया कि फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम पूरा हो चुका है और सलमान को भी स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। प्रभुदेवा ने उम्मीद जताई है दबंग 3 भी दबंग, दबंग 2 की तरह ही हिट होगी।

इतना ही नहीं.. बल्कि प्रभुदेवा ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि सलमान बहुत ही मेहनती हैं। वह काफी हद तक रजनीकांत की तरह हैं, जिनका अलग ही स्टाइल है। उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है। उन्हें किसी को इंप्रेस करने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं। उनका स्टाइल ही काफी है।


Click it and Unblock the Notifications