दबंग 3 और राउडी राठौर 2 - डायरेक्टर प्रभुदेवा ने बताई सबसे खास डीटेल
प्रभुदेवा एक बार फिर से अपनी मसाला फिल्मों का जलवा लेकर हिंदी सिनेमा में लौट रहे हैं। जहां एक तरफ वो दबंग 3 डायरेक्ट कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ, राउडी राठौर 2 पर भी तैयारी शुरू हो चुकी है। अब प्रभुदेवा ने इन सीक्वल फिल्मों पर आराम से बात की। प्रभुदेवा का मानना है कि सीक्वल फिल्में हमेशा ज़्यादा कठिन होती हैं।
IANS को दिए एक इंटरव्यू में प्रभुदेवा ने बताया कि सीक्वल फिल्मों से हमेशा ही दर्शक ज़्यादा की उम्मीद करने लगता है। इसलिए इन फिल्मों को डायरेक्ट करना बहुत बड़ा चैलेंज होता है। और इन फिल्मों को बनाने में हमेशा ज़्यादा ही मेहनत लगती है।

गौरतलब है कि प्रभुदेवा, हिंदी सिनेमा में अपनी मसाला फिल्मों के लिए मशहूर हैं। सलमान खान के साथ रेडी करने के बाद उन्होंने सलमान खान के करियर की दिशा ही बदल दी थी। अब ज़ाहिर सी बात है कि प्रभुदेवा हैं तो बॉलीवुड और साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में तुलना तो होनी ही थी।
लेकिन बड़ी समझदारी से इस तुलना को टालते हुए प्रभुदेवा का कहना था कि दोनों जगह कुछ चीज़ें अच्छी हैं और कुछ चीज़ों में कमी है। लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि दोनों ही जगह टैलेंट की भरमार है। इसलिए तमिल फिल्में अब हिंदी में बन रही हैं और हिंदी फिल्में तमिल में।


Click it and Unblock the Notifications











